Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

'धुरंधर' का पहला लुक आया सामने, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे, जो इस थ्रिलर को और भी ग्रिपिंग और मेगा स्केल का बना देते हैं। 'धुरंधर' 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में भव्य रूप से रिलीज़ होगी।

06 Jul 2025

'धुरंधर' का पहला लुक आया सामने, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक

रणवीर सिंह के जन्मदिन के खास मौके पर जिओ स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने 2025 की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर 'धुरंधर' का जबरदस्त फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया है। इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्देशन 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फेम निर्देशक आदित्य धर ने किया है, जो पहले ही अपनी विजन और ट्रीटमेंट के लिए सराहे जा चुके हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे, जो इस थ्रिलर को और भी ग्रिपिंग और मेगा स्केल का बना देते हैं। 'धुरंधर' 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में भव्य रूप से रिलीज़ होगी।

2 मिनट 40 सेकंड का यह फर्स्ट लुक रॉ, इंटेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर है। इसमें सस्पेंस, दमदार डायलॉग्स और तगड़ा एक्शन दिख रहा है। इसका म्यूजिक शाश्वत ने दिया है जिसके सिंगर जैस्मिन सैंडलस हैं और खास बात यह है कि इसमें न्यू-एज आर्टिस्ट हनुमनकाइंड का भी कोलैब है, जिनकी अलग और हटकर स्टाइल इस गाने को नया फ्लेवर देती है।

जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी 'धुरंधर' एक पावरफुल और दिल झकझोर देने वाली कहानी है, जिसे आदित्य धर ने लिखा है, निर्देशित किया है और प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स में ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी शामिल हैं, जिन्होंने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को वास्तविकता में बदलने के लिए सहयोग किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'धुरंधर' का पहला लुक आया सामने, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में द
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे, जो इस थ्रिलर को और भी ग्रिपिंग और मेगा स्केल का बना





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News